राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट में साफ सफाई का अभाव व प्रबंधन की खराब हालत का आरोप लगाते हुए जनहित याचिका दायर की गई है। हाईकोर्ट ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार व राजघाट गांधी स्मृति व नार्थ एमसीडी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
मुख्य न्यायाधीश जी. रोहिणी व न्यायमूर्ति जयंत नाथ की खंडपीठ ने तीनों पक्षों को 9 मार्च तक अपना जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं, कि याचिका में उठाए गए मुद्दों पर गौर क्यों नहीं किया जा रहा।
अदालत ने मामले की सुनवाई 9 मार्च को तय की है। श्याम नारायण द्वारा दायर में कहा गया है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि की हालत काफी खराब है।