फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide in Delhi: गृह क्लेश से तंग पहलवान ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, ससुराल वालों को ठहराया मौत का जिम्मेदार

Thu, 07 Jul 2022 05:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

गृह क्लेश से तंग आकर पहलवान शुभम यादव उर्फ राव पृथ्वी सिंह (25) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पूर्व शुभम ने रोते हुए फेसबुक पर लाइव होकर ससुराल वालों को मौत का जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका के बिंदापुर में सीडब्ल्यूई कॉटिंनेंटल पहलवान ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त शुभम यादव उर्फ राव पृथ्वी सिंह (25) के रूप में हुई है। आत्महत्या से पूर्व शुभम ने रोते हुए फेसबुक पर लाइव होकर आत्महत्या करने की बात की और ससुराल वालों को मौत का जिम्मेदार बताया। इसके बाद जहर खा लिया।

विज्ञापन


शुभम परिवार के साथ हरियाणा के महेंद्रगढ़ के पृथ्वीपुरा में रहता था। परिवार में पिता दशरथ यादव व अन्य सदस्य हैं। 16 मई 2021 को शुभम ने दिल्ली निवासी सुरभि नामक महिला से प्रेम विवाह किया था। इनकी आठ माह की एक बेटी है। कुछ दिन पूर्व दोनों के बीच कुछ विवाद हो गया। इसके बाद सुरभि ने बिंदापुर में मां के पास आकर रहना शुरू कर दिया। परिवार वाले सुरभि से उसकी बात नहीं करवाते थे। इस बात से शुभम परेशान था। सोमवार रात वह दिल्ली आ रहा था। इस बीच रास्ते में उसकी कार खराब हो गई। शुभम क्रेन की मदद से कार लेकर बिंदापुर स्थित ससुराल पहुंचा। यहां पर उसके ससुराल वालों ने उसे नजरअंदाज किया। इस बात से नाराज होकर उसने फेसबुक लाइव वीडियो बनाया और जहर खा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें