फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बदला स्कूलों का समय, 3:30 तक लगेंगी कक्षाएं

Tue, 01 Dec 2015 03:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा बारह तक के सरकारी स्कूल आज से 8 बजे की बजाय सुबह 9:30 बजे से खुलेंगे। हरियाणा शिक्षा विभाग ने यह निर्णय सर्दी का मौसम शुरू होने की वजह से लिया है।
विज्ञापन


विभाग से सर्कुलर मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने यह निर्णय सभी स्कूलों के लिए जारी कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी रामकुमार फलस्वाल ने बताया कि ठंड में सूर्योदय देर से होता है।

इसके अलावा कोहरा और सर्दी की वजह से बच्चों को सुबह आठ बजे स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है। इसको ध्यान में रखते हुए मुख्यालय से समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


बताया कि पहले स्कूल का समय 8:00 बजे से 2:30 तक था। इसे अब 9.30 से 3:30 तक कर दिया गया है। यह समय एक दिसंबर से 29 फरवरी 2016 तक रहेगा।

इस संबंध में सभी सरकारी स्कूलों में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है। निजी स्कूलों में भी सर्दी को देखते हुए स्कूल समय परिवर्तन किया गया है। यहां 7:30 से स्कूल का समय  8:00 बजे कर दिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें