फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: जन्मदिन पार्टी में दोस्तों ने युवक पर किया चाकू से हमला, फिर गंभीर हालत में ले जाया गया अस्पताल

Tue, 15 Nov 2022 11:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पीड़ित के दोस्तों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हमला करने वाले दो आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के भारत नगर इलाके में सोमवार रात किसी बात पर कहासुनी होने पर जन्म दिन की पार्टी मना रहे युवक को उसके दो दोस्तों ने चाकू से गोदकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। वहां मौजूद अन्य दोस्तों ने पीड़ित को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित के दोस्तों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हमला करने वाले दो आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन

घायल युवक की पहचान जेजे कॉलोनी वजीरपुर निवासी भारत (22) के रूप में हुई है। सोमवार रात साढ़े सात बजे पुलिस को वजीरपुर जेजे कालोनी में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल युवक को उसके दोस्त दीपचंद बंधु अस्पताल लेकर गए हैं। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस की मुलाकात घटना की सूचना देने वाले आफताब से हुई।

आफताब ने बताया कि घायल युवक का नाम भारत है। सोमवार को उसका जन्मदिन था। उसने अपने जन्मदिन पर पार्टी का आयोजन किया था। इसमें उसने कई दोस्तों को बुलाया था। इस दौरान भारत की दो दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

झगड़े के दौरान बात इतनी बढ़ गई कि उनके बीच हाथापाई की नौबत आ गई। इसी दौरान उसके दो दोस्तों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। भारत को बुरी तरह से घायल कर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें