फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी के लिए खाई गोली: बदमाशों ने पूछा धर्मेंद्र का पता... मना किया तो कर दी फायर, आंख में जा धंसी बुलेट

Tue, 15 Nov 2022 10:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बादशाहपुर

सार

युवक को साथियों ने नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। युवक को गोली मारने से पहले बदमाशों ने उससे उसके साथी धर्मेंद्र के बारे में पूछा था। मना करने पर बाइक सवारों ने उस पर ही फायर कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के बादशाहपुर की गूगा कॉलोनी में सोमवार देर रात मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक की आंख में जा लगी। युवक को साथियों ने नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। युवक को गोली मारने से पहले बदमाशों ने उससे उसके साथी धर्मेंद्र के बारे में पूछा था। मना करने पर बाइक सवारों ने उस पर ही फायर कर दिया। वारदात के चश्मदीद हिमांशु की शिकायत पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

हिमांशु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार रात अंकित और धर्मेंद्र के साथ टीन शेड में बैठकर हुक्का पी रहा था। रात करीब 11 बजे मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आए। मोटरसाइकिल पर सबसे पीछे बैठे युवक ने धर्मेंद्र के बारे में पूछा तो अंकित ने बताया कि उसे नहीं पता। तभी अचानक मोटरसाइकिल पर बैठे युवक ने पहले तो हवा में गोली चलाई। इसके बाद उसने गोली अंकित की तरफ चलाई। गोली अंकित की आंख पर जा लगी। इससे अंकित तख्त पर पीछे की ओर गिर गया।
विज्ञापन

बदमाश गोली मारने के बाद भागने लगे तो शिकायतकर्ता बदमाशों को पकड़ने के लिए उनके पीछा भागा, लेकिन बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर पास में ही रहने वाला लवली नामक युवक भी वहां पहुंच गया। लवली की बाइक पर ही घायल अंकित को उसके साथी जिला नागरिक अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें