फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: जुए में हार गया तीन सौ रुपये, विवाद में दोस्त ने की युवक की हत्या, सभी आरोपी गिरफ्तार

Tue, 04 Jul 2023 03:30 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आरोपियों ने खुलासा किया कि मृतक जुए में तीन सौ रुपये हार गया था। वह उन रुपयों को वापस देने की जिद कर रहा था। इस बात लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के रंजीत नगर में युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने उसके चार दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने दिल्ली लखनऊ हाईवे पर गोरखपुर जाने वाली बस से पकड़ा, जबकि तीन अन्य को नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुलासा किया कि मृतक जुए में तीन सौ रुपये हार गया था। वह उन रुपयों को वापस देने की जिद कर रहा था। इस बात लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से खून से सना कपड़ा, चाकू और तीन सौ रुपये बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संगम कालोनी निवासी रजनीश, अमित, रोशन सिंह और प्रमोद के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 

दो जुलाई की शाम 4.15 बजे रंजीत नगर के संगम कालोनी में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल युवक को उसके परिवार वाले पास के अस्पताल में ले गए हैं। जहां पहुंचने पर पता चला कि घायल युवक संगम कालोनी निवासी अभिषेक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। अभिषेक के मामा नरेंद्र पासवान ने बताया कि करीब 3.30 बजे उन्होंने देखा कि अभिषेक भाग रहा था और 3-4 लड़के उसका पीछा कर रहे थे। उन्होंने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान प्रमोद पास की मांस की दुकान से चाकू लेकर आया और उसके सीने और कमर के पास वार कर दिया। वह घायल अभिषेक की मदद के लिए दौड़ा। उसे देखकर सभी हमलावर रेलवे लाइन की ओर भाग गए। लोगों की मदद से वह अभिषेक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

 

थाना प्रभारी शैलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस नरेंद्र पासवान से आरोपियों के बारे में जानकारी लेने के बाद उनके घरों पर दबिश दी, लेकिन सभी अपने घर से गायब थे। परिवार वालों से उनके ठिकानों और फोन नंबर लेने के बाद पुलिस ने उसे सर्विलांस पर लगाया। पुलिस ने रजनीश, अमित और रोशन को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया जब वह किसी अज्ञात स्थान पर भागने की कोशिश कर रहे थे। मुख्य अपराधी प्रमोद भी भागने ही वाला था, लेकिन जिले के वाहन चोरी निरोधक शाखा को उसकी लोकेशन दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मिली। टीम ने उसका पीछा किया और पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जाने वाली बस से पकड़ लिया।

 

गुस्से में दिया वारदात को अंजाम
पूछताछ में अभिषेक को चाकू मारने वाले प्रमोद ने बताया कि उनका इरादा अभिषेक की हत्या करने का नहीं था। लेकिन उसने गुस्से में मांस की दुकान से चाकू लेकर उसपर हमला कर दिया। उसने बताया कि अभिषेक उसका दोस्त था। रविवार को सभी संगम कॉलोनी में रेलवे लाइन के पास एक पार्क में ताश खेल रहे थे। अभिषेक तीन सौ रुपया हार गया, लेकिन बाद में वह रकम वापस मांगने लगा। इसी बात पर पहले तो दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद मारपीट की नौबत आ गई। उसे सबक सिखाने के लिए उसने अपने दोस्तों रोशन, अमित और रजनीश के साथ अभिषेक का पीछा किया। उन्होंने उसे संगम कॉलोनी में एक मीट की दुकान के पास पकड़ लिया।

 

मुख्य आरोपी के पिता की हो चुकी है मौत
जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी प्रमोद के पिता की मौत हो चुकी है। उसकी मां घरेलू सहायिका का काम करती है। वह आठवीं तक पढ़ा है और तीन भाई बहन है। वहीं अमित उत्तम नगर के अंबेडकर कॉलेज से आईटीआई कर रहा है। उसके पिता निजी कंपनी में काम करते हैं। वह तीन भाई है। रजनीश नौवीं कक्षा तक पढ़ा है और उसके पिता रेहड़ी पर दुकान करता है। वहीं रोशन 12वीं कक्षा तक पढ़ा है और उसके पिता नोएडा के एक प्रिटिंग प्रेस में काम करता है।
विज्ञापन

किसी ने बेटे को नहीं बचाया
अभिषेक की मां का रो रोकर बुरा हाल है। उसने कहा कि जिस जगह पर उसके बेटे की हत्या की गई वहां तीन चार मीट की दुकान है। वहां पर हर वक्त काफी भीड़भाड़ रहता है, लेकिन जिस दौरान आरोपी उसके बेटे को मीट की दुकान से चाकू लेकर उसपर हमला कर रहे थे, किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। बेटे ने लोगों से गुहार भी लगाई, लेकिन कोई आगे नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें