दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन (द्वारका सेक्टर-21 से वैशाली/नोएडा सिटी सेंटर) पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा शुरू होने जा रही है। शुक्रवार को डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह की मौजूदगी में आधिकारिक रूप से इसके नेटवर्क को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। ब्लू लाइन की सभी 45 स्टेशनों पर इसकी सुविधा मिलेगी। इस सुविधा का लाभ ब्लू लाइन पर सफर करने वाले रोजाना औसतन 4 लाख से ज्यादा यात्री उठा पाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
delhi metro
यह सुविधा उपलब्ध कराने वाली कंपनी टेक्नो सैटकॉम इंडिया के निदेशक जगदीप राणा ने बताया कि डीएमआरसी वाईफाई के नाम से इसका नेटवर्क आम लोगों के लिए उपलब्ध होगा। ब्लू लाइन के सभी स्टेशनों पर यह सुविधा एक साथ शुरू होगी।
विज्ञापन
3 of 5
Delhi Metro Line
डीएमआरसी की कोशिश है कि यात्रियों को 50 एमबीपीएस की स्पीड से यह सुविधा उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि इसके प्रयोग की कोई समय सीमा नहीं होगी। बृहस्पतिवार को टेस्टिंग पर वाईफाई मिल रहा है।
4 of 5
DELHI METRO
डीएमआरसी वाईफाई की सुविधा पाने के लिए एक बार यात्री को पंजीकरण कराना होगा। एक बार पंजीकरण के बाद वह जब भी ब्लू लाइन पर आएगा इस नेटवर्क से कनेक्ट हो जाएगा। कंपनी का कहना है कि इस काम को पूरा करने में उन्हें 9 महीने से ज्यादा वक्त लगा है। क्योंकि उन्हें काम के लिए रात में महज दो से ढाई घंटे का समय मिलता था।