फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के चक्कर में लुट गए कांग्रेसी विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाज हाई प्रोफाइल लोगों को भी ठगी का शिकार बना रहे हैं। दिल्ली में जालसाजों ने अरुणाचल के विधायक से 25 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी विधायक के पैसे पर मौज-मस्ती भी करते रहे।
विज्ञापन


आरोपियों ने विधायक को अरुणाचल प्रदेश में पेट्रोल पंप आवंटित करवाने का झांसा दिया था। विधायक की शिकायत पर नई दिल्ली जिले की चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
 
पुलिस के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के दीबांग वैली जिले में अन्नी इलाके के राजेश टैचो कांग्रेस के विधायक हैं।

विधायक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि ये इलाका बहुत ही पिछड़ा हुआ है और इलाके में एक भी पेट्रोल पंप नहीं है। ये इलाका उनके विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है। काफी प्रयास के बावजूद यहां पेट्रोल पंप नहीं लग पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल में चल रही थी मौज मस्ती

पिछले वर्ष ‘आशू’ नामक युवक उन्हें अरुणाचल भवन में मिला। आशू ने दीबांग वैली जिले में पेट्रोल पंप लगवाने की बात कही और फाइल को आगे बढ़ाने के लिए पांच लाख रुपये मांगे। इस पर उन्होंने हां कर दी। फाइल बननी शुरू हो गई।

विधायक ने अपनी शिकायत में कहा है कि आशू ने दावा किया है दिल्ली में ही रहता है। आरोपी कुछ समय बाद उनसे दस लाख रुपये और मांगे। आरोपी ने उसे एक और व्यक्ति से मिलवाया था।

उस व्यक्ति ने दावा किया था कि उसकी पेट्रोलियम मंत्रालय में अच्छी पकड़ है। इतना ही नहीं आरोपी विधायक के खर्च पर अरुणाचल प्रदेश में जगह का इंस्पेक्शन करने गए।

वहां होटल में रुके और मौज मस्ती की। इंस्पेक्शन के बाद आरोपियों ने दस लाख रुपये और मांगे थे। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें