पूर्व उपराज्यपाल ने थाना सेक्टर-126 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका एसबीआई दिल्ली के निर्माण भवन स्थित शाखा में बैंक अकाउंट है। उनके अकाउंट में इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से तीन बार में दो लाख 28360 रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ।
साइबर ठगों ने नोएडा के सेक्टर-128 में स्थित कालिस्पो कोर्ट टावर-1 जेपी विश टाउन सोसाइटी में रह रहे देश के पूर्व रक्षा सचिव तथा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के पूर्व उपराज्यपाल राधाकृष्ण माथुर को ठगी का शिकार बनाया है।
विज्ञापन
पूर्व उपराज्यपाल ने थाना सेक्टर-126 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका एसबीआई दिल्ली के निर्माण भवन स्थित शाखा में बैंक अकाउंट है। उनके अकाउंट में इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से तीन बार में दो लाख 28360 रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ। उनके खाते से पहले 1,34,999 रुपये, दूसरी बार में 33,564 रुपये तथा तीसरी बार में 59,800 रुपये निकाले गए। बैंक से ई-मेल और एसएमएस आने पर उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में पता चला है। नोएडा पुलिस शिकायत लेकर मामले में शिकायत लेकर छानबीन शुरू कर दी है।