फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP विधायक ने किया बड़ा फ्रॉड, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों में करारी हार झेलने वाली आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही हैं। अपने ही गढ़ में वोटरों को लुभाने में नामाक रही 'आप' को एक और बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन


एक ओर जहां पार्टी के दिग्गज नेता दिल्ली में सरकार बनाने और जनता का खोया हुआ विश्वास वापस पाने की कोशिश में लगे हैं, वहीं दूसरी ओर पार्टी के कुछ नेता इस सब पर पानी फेर रहे हैं।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के एक विधायक ने ऐसा ही कारनामा किया है जिसे जानकर जनता 'आप' की बेदाग छवि के दावे पर सवाल उठा सकती है।
Trending Videos

AAP विधायक की खुली दबंगई!

दरअसल, दिल्ली के कोंडली से आम आदमी पार्टी के विधायक मनोज कुमार के खिलाफ अशोक नगर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है।

थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक AAP विधायक ने दूसरे की जमीन को अपनी बताकर एक व्यक्ति को बेच दिया। इस सौदेबाजी में विधायक ने पीड़ित से 6 लाख रुपए एडवांस भी लिए थे।

हालांकि जब खरीदार को पता चला कि जमीन किसी और की है तो उसने विधायक से पैसे मांगने शुरू कर दिए। आरोप है कि विधायक ने पैसे लौटाने के बजाय उसे भगा दिया।
विज्ञापन

पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप

एंटी करप्‍शन और जनता की सरकार के मु्द्दे पर पिछले साल विधानसभा चुनावों में चमत्कारिक जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी की सत्ता आने के बाद कई गंभीर आरोप लग चुके हैं।

विधायक मनोज कुमार पर दो एफआईआर पहले से ही दर्ज हैं। एक मामले में उन पर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोप में भी एफआईआर दर्ज है।

तीन महीने पहले विधायक पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने उनके कार्यालय कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। इसी दौरान एक 35 वर्षीय महिला ने विधायक के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्ज कराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें