फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिथुन-गोविंदा समेत चार गिरफ्तार: दिल्ली में चोरी के मोबाइल बिहार के रास्ते नेपाल में बेचते थे, AATS का खुलासा

Thu, 10 Nov 2022 07:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


अंकुर ने बताया कि वह तीनों आरोपियों से व्हाट्सएप पर बात कर उनसे चोरी व लूट के मोबाइल लेता था। ये आरोपी जेबतराशों व बदमाशों से लूट व चोरी के मोबाइल लेते थे। 
विज्ञापन
चोरी के मोबाइल फोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो दिल्ली से लूट, चोरी व झपटमारी के मोबाइल एकत्र कर बिहार के रास्ते नेपाल भेजता था। आरोपी एक वर्ष में चोरी और लूट के करीब पांच हजार मोबाइलों के आईएमईआई बदलकर नेपाल में बेच चुका है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लूट व चोरी के 68 मोबाइल के अलावा तीन सॉफ्टवेयर बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए एएटीएस प्रभारी उमेश यादव की देखरेख में एएसआई अनिल कुमार और हवलदार संदीप की टीम गठित की गई। टीम ने लूट व चोरी के मोबाइल फोनों को सर्विलांस पर डाला। कई महीने की जांच के बाद पुलिस टीम ने गिरोह सरगना अंकुर गुप्ता को दक्षिण दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से 68 मोबाइल फोन और तीन साफ्टवेयर बरामद किए गए। 

आरोपी अंकुर की पहले करोल बाग में मोबाइल की दुकान थी और उसे मोबाइल का आईएमईआई नंबर बदलना आता था। पूछताछ के बाद उसे चोरी व लूट के मोबाइल देने वाले तीन आरोपियों मिथुन, सारांश सागर उर्फ गोविंदा और अकिल को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

अंकुर ने बताया कि वह तीनों आरोपियों से व्हाट्सएप पर बात कर उनसे चोरी व लूट के मोबाइल लेता था। ये आरोपी जेबतराशों व बदमाशों से लूट व चोरी के मोबाइल लेते थे। इसके बाद अंकुर मोबाइल के आईएमईआई नंबर बदलकर बिहार होकर नेपाल भेज देता था। पकड़े गए आरोपियों में विवेक विहार इलाके के घोषित बदमाश मिथुन है। उसके खिलाफ 48 मामले दर्ज हैं। सारांश के खिलाफ छह, अकिल के खिलाफ चार और अंकुर के खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से लूट व चोरी के 11 मामलों को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें