फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD Election: मुख्यमंत्री आज लॉन्च करेंगे ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’, आप के कई पूर्व पार्षदों का कट सकता है टिकट

Thu, 10 Nov 2022 01:41 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टिकट बंटवारे के संबंध में मनीष सिसोदिया ने कहा कि एक-एक उम्मीदवार का चयन बारीकी से जांच के बाद किया जाएगा। टिकट के लिए काफी लोगों ने आवेदन किया है। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नगर निगम चुनाव की रणनीति बनाने के लिए बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय, विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में चुनाव की तैयारियां और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों की जिम्मेदारी तय कर दी है। साथ ही स्पष्ट रूप से कहा है कि चुनाव के परिणाम को भविष्य में विधायक के प्रदर्शन के रूप में देखा जाएगा।

विज्ञापन

बैठक की जानकारी देते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ लॉन्च करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग मांग कर रहे हैं कि एमसीडी में अब ऐसी सरकार आनी चाहिए, जो भाजपा के भ्रष्टाचार और कूड़े के पहाड़ों को खत्म कर निगम में अच्छी व्यवस्था दें। भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में दिल्ली बर्बाद हो गई है। दिल्ली के हर कोने, हर गली, हर पार्क में कूड़ा फैला हुआ है। इसके अलावा, व्यापारियों और छोटे-छोटे दुकानदारों का शोषण हो रहा है। दिल्ली में एक आम आदमी को तब तक अपना मकान बनाने नहीं दिया जाता है, जब तक पैसे नहीं मिलते।

एक-एक उम्मीदवार की होगी बारीकी से जांच
टिकट बंटवारे के संबंध में मनीष सिसोदिया ने कहा कि एक-एक उम्मीदवार का चयन बारीकी से जांच के बाद किया जाएगा। टिकट के लिए काफी लोगों ने आवेदन किया है। टिकट मांगने वाले सभी लोगों का सर्वे चल रहा है। पेशेवर तरीके से दावेदारों के बारे में सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के बाद ही प्रत्याशियों की अंतिम सूची को फाइनल करेंगे। वहीं, सूत्रों की माने तो नए सिरे से हुए परिसीमन के कारण बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के वर्तमान पूर्व पार्षदों की टिकट कट सकता है। इसके अलावा कई ऐसे पार्षद भी हैं जिनके छवि को देखते हुए टिकट नहीं देने पर विचार किया जा रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि आप के वर्तमान 70 से 80 फीसदी पूर्व पार्षदों की टिकट पर कैंची चल सकती है।
विज्ञापन

तेज हुआ कूड़ा संवाद अभियान
आम आदमी पार्टी ने ‘कूड़े पर जनसंवाद’ अभियान तेज कर दिया है। जनसंवाद के माध्यम से पार्टी के पदाधिकारी लोगों से कूड़े से जुड़ी समस्याओं को सुनेंगे और उनके समाधान पर चर्चा करेंगे। साथ ही लोगों को भाजपा शासित एमसीडी की दिल्ली को कूड़ा-कूड़ा करने की मंशा से अवगत कराएंगे। 20 नवंबर तक दिल्ली के सभी 13682 बूथों पर कूड़े पर जनसंवाद किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें