फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दो करोड़ रुपये से ज्यादा के मोबाइल चुराए, पुलिस ने चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Tue, 10 Sep 2024 12:05 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दक्षिण-पूर्व जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ता (एएटीएस) ने महंगे मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सरगना समेत जयकेश, सत्यवीर और राजू यादव को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पूर्व जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ता (एएटीएस) ने महंगे मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सरगना समेत जयकेश, सत्यवीर और राजू यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से प्रीमियम श्रेणी के 456 मोबाइल बरामद किए हैं। इन्होंने सैमसंग के कुल 2549 महंगे मोबाइल चुराए थे। ये साजिश के तहत अपने गिरोह के सदस्य को ड्राइवर बनाकर कंपनी में नौकरी लगवा देते थे। जब ड्राइवर मोबाइल लेकर कंपनी से कहीं बाहर जाता तो आरोपी ट्रक से सारे मोबाइल लेकर गायब हो जाते थे। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि शिकायतकर्ता विजय मिश्रा ने ओखला थाना पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि 31 मई को एसएफसी लॉजिस्टिक का ट्रक सैमसंग मोबाइल फोन लेकर दादरी, ग्रेटर नोएडा से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट, नई दिल्ली के लिए चला था। यह ट्रक काफी समय से राव तुलाराम मार्ग सुब्रतो पार्क में खड़ा पाया गया। जांच करने पर पता चला कि ट्रक में रखे मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। यह भी पता लगा कि 31 मई को दोपहर में यह ट्रक ओखला फेज-दो में रुका था।

पुलिस टीम ने करीब तीन महीने की जांच के बाद छिजारसी, सेक्टर-63, नोएडा निवासी आरोपी जयकेश को गिरफ्तार कर लिया। इससे 40 मोबाइल बरामद किए गए। इससे पूछताछ के बाद गिरोह के सरगना अभिषेक गिरी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद ट्रक ड्राइवर सह-अभियुक्त सत्यवीर को गिरफ्तार किया गया। इसकी निशानदेही पर संभल, यूपी से 300 मोबाइल बरामद किए गए। बाद में अभियुक्त राजू यादव को सात सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। इनसे कुल दिल्ली, अलीगढ़, बदायूं और संभल से करीब 2.05 करोड़ रुपये कीमत के 456 मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हैं। जांच में पता लगा है कि ये महंगे से महंगे फोन को कुछ हजार में बेच देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें