नजफगढ़ के पूर्व विधायक भरतसिंह की हत्या के गवाह को मंगलवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। गवाह को पांच गोलियां मारी गई हैं। हमलावर आई-20 कार से आए थे।
वारदात को अंजाम देकर हमलावर रिठाला की ओर फरार हो गए। प्रशांत विहार थाना पुलिस ने मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार झरौदा निवासी विपिन (24) पूर्व विधायक भरतसिंह की हत्या मामले का गवाह था।
वह भरत सिंह का ड्राइवर भी था। विपिन मंगलवार शाम करीब 6 बजे जापानी पार्क में एक युवती के साथ घूमने आया था। पार्क के बाहर मेगा मॉल गेट नंबर-2 के सामने आई-20 कार में आए पांच युवकों ने उसे घेर लिया।