हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। यह मुलाकात उस वक्त हुई है जब हुड्डा की नाराजगी की खबरें पिछले कई दिनों से चल रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक सोनिया के आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान पार्टी के हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि पिछले दिनों हुड्डा ने रोहतक में एक रैली की थी, जिसमें लगे पोस्टरों में सोनिया और राहुल गांधी की कोई तस्वीर नहीं थी। इसके बाद उनकी नाराजगी की खबरों को बल मिला।