फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो: स्कूली बच्चों ने टीवी पर देखा फिट इंडिया मूवमेंट का प्रसारण, स्वस्थ रहने का लिया संकल्प

Thu, 29 Aug 2019 04:20 PM IST
भावना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
फिट इंडिया मूवमेंट का सीधा प्रसारण देखते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा के विद्या नगर स्थित सैन्ट हुड कान्वेंट स्कूल में गुरुवार को बच्चों ने मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बच्चों ने फिट इंडिया मूवमेंट के बारे में जाना और इस मूवमेंट का सीधा प्रसारण देखा। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर फिट इंडिया अभियान की शुरुआत का सीधा प्रसारण देख कर बच्चे काफी उत्साहित थे। 

विज्ञापन


फिट इंडिया मूवमेंट के बारे में जानने के बाद बच्चों को स्वस्थ और फिट रहने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान शारीरिक शिक्षा के अध्यापकों ने बच्चों को बताया कि फिटनेस का सीधा संबंध स्पोर्ट्स से है। अगर शारिरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना है तो बच्चों को खेलना जरूरी है, इसलिए सभी बच्चों ने फिट इंडिया मूवमेंट आंदोलन से जुड़ने का संकल्प लिया। 

वहीं स्कूल की प्राचार्या आशा शर्मा ने बताया कि फिट रहें हिट रहे के माध्यम से विद्यालय को स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई है। इस दौरान विद्यार्थियों को खेल दिवस की बधाई देते हुए पूर्ण रूप से स्वस्थ रहने को कहा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें