फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP सरकार से शिकायत पर विदेशी महिला गिरफ्तार!

Thu, 06 Feb 2014 10:18 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के उपायुक्त (एवेन्यू) को युगांडा की युवतियों द्वारा शिकायत देने के मामले में दक्षिण जिला पुलिस ने कथित आरोपी युवती ऐरेना को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


युगांडा निवासी ऐरेना पिछले वर्ष भारत आई थी। दिल्ली पुलिस के कुछ जानकार युवतियों की शिकायत को एक सोची समझी राजनीतिक साजिश मान रहे हैं। दक्षिण जिला डीसीपी बीएस जयसवाल ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

युवतियों की शिकायत पर मामलीय नगर थाने में मामला दर्ज किया गया। मगर राजनीतिक माहौल को देखते हुए जांच वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस को सौंपी गई। वसंतकुंज थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को ऐरेना को पकड़ लिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ऐरेना ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तफ्तीश में वेश्यावृति रैकेट चलाए जाने की बात भी सामने नहीं आई है। ऐसे में दिल्ली पुलिस इसे एक राजनीतिक साजिश मान रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें