सेंट स्टीफंस में पीजी दाखिले के लिए पहले छत्रों को डीयू पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। डीयू से मिले पंजीकरण संख्या का कॉलेज के पोर्टल पर प्रयोग करना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कॉलेज में दाखिले के लिए जरुरी है कि छात्र डीयू के पोर्टल के साथ-साथ कॉलेज के पोर्टल पर आवेदन करे।
दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध नामी सेंट स्टीफंस कॉलेज में स्नात्तकोत्तर (पीजी) कोर्सेज में दाखिले के इच्छुक छात्रों को पहले डीयू पीजी दाखिला पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। डीयू से मिली पंजीकरण संख्या के आधार पर ही उन्हें कॉलेज के पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होगा। कॉलेज में दाखिले के लिए जरुरी है कि वह डीयू के पोर्टल के साथ-साथ कॉलेज के पोर्टल पर आवेदन करे। इसके साथ ही कॉलेज की साक्षात्कार प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा। पंजीकरण करने की जल्द ही शुरुआत होगी।
विज्ञापन
सेंट स्टीफंस कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 में पीजी दाखिले केलिए अपना प्रोस्पेक्टस जारी कर दिया है। प्रोस्पेक्टस में जानकारी दी गई है कि आवेदन प्रक्रिया तभी पूरी होगी जब आवेदक सफलतापूर्वक सभी आवश्यक विवरण दर्ज कर देगा। जिसमें आवश्यक प्रमाणपत्र, व पंजीकरण शुल्क का भुगतान भी शामिल है। प्रति कोर्स में आवेदन के लिए आवेदक को 300 रुपये का भुगतान करना होगा। अभी कॉलेज ने पीजी दाखिले के लिए आवेदन कब से किया जा सकेगा, इस संबंध में जानकारी जारी नहीं की है। इस संबंध में कहा गया है कि इसकी सूचना जल्द ही कॉलेज की वेबसाइट पर जारी होगी।
इसके साथ ही आवेदन कब तक किया जा सकेगा, कट ऑफ व साक्षात्कार की तिथियां भी जल्द जारी होंगी। डीयू में पीजी में दाखिला दो तरह मेरिट व एंट्रेस से होते हैं। ऐसे में कॉलेज में भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। कॉलेज ने प्रोस्पेक्टस में स्पष्ट किया है कि जो आवेदक कॉलेज केपोर्टल पर पंजीकृत होंगे और मेरिट में जगह बनाएंगे उन्हें ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार के बाद कॉलेज द्वारा बनाई गई मेरिट सूची में पीजी पाठ्यक्रमों के लिए सफल छात्रों की जानकारी होगी।