फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीलमपुर और शास्त्री पार्क के चौराहे पर बनेंगे फ्लाईओवर, सीएम केजरीवाल आज करेंगे शिलान्यास

Sun, 10 Feb 2019 11:12 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली को जाम से मुक्त करने की योजना पर काम शुरू हो गया है। सीलमपुर और शास्त्री पार्क के चौराहों के लिए दिल्ली सरकार ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसका शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


योजना के मुताबिक, सीलमपुर चौक पर 1200 मीटर लंबे वन-वे फ्लाईओवर का निर्माण होगा। शास्त्री पार्क चौराहे को सिग्नल फ्री करने के लिए 700 मीटर लंबे टू-वे फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। इस योजना को दो साल में पूरा करने का लक्ष्य है। इसका यह भी फायदा होगा कि आईएसबीटी से उत्तर प्रदेश बॉर्डर के बीच का कॉरिडोर भी सिग्नल फ्री हो जाएगा।

आईएसबीटी से गांधीनगर और शाहदरा जाने वाले मार्ग पर तो वन-वे फ्लाईओवर है, लेकिन सड़क के दूसरी तरफ लोग अक्सर जाम में फंस जाते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए ही एक और वन-वे फ्लाईओवर की योजना बनाई गई है। इसी तरह, शास्त्री पार्क लालबत्ती पर करीब 700 मीटर लंबा 6 लेन का टू-वे फ्लाईओवर भी बनना है।
विज्ञापन


योजना के अनुसार, धर्मपुरा टी-प्वाइंट लाल बत्ती को सिग्नल फ्री होना है। सीलमपुर चौक पर फ्लाईओवर के निर्माण के साथ ही मौजूदा अंडरपास को और चौड़ा किया जाएगा। सीलमपुर चौक पर भी ट्रैफिक के लिए दो यू-टर्न दिए जाएंगे। सरकार की योजना है कि सिग्नल फ्री करने के साथ ही सड़कों का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें