फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खौफ का अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर, यात्रियों को संख्या घटी, फिर भी विमानों का...

Thu, 12 Mar 2020 07:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-दिल्ली एयरपोर्ट से आने-जाने वाली ज्यादातर फ्लाइट कैंसिलेशन मोड में
-कोरोना वायरस की वजह से ड्यूटी फ्री एरिया में भी विदेशियों के प्रवेश पर पाबंदी
-एयर इंडिया की महज 50 प्रतिशत इंटरनेशनल फ्लाइट ही ऑपरेशनल 
-आईजीआई से औसतन प्रतिदिन 290-310 इंटरनेशनल फ्लाइट संचालित होती है
-इस टर्मिनल से 25 हजार यात्री विदेशों से आते है और 20 हजार के करीब जाते है
विज्ञापन
Air India special flight - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोनावायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट अलर्ट मोड में है। विदेश से जाने-आने वाली ज्यादातर उड़ान रद्दीकरण मोड में है। कई विदेशी फ्लाइट घोस्ट फ्लाइट के तौर पर चल रही है यानी काफी कम यात्रियों के साथ उड़ान भर रही है। उधर केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को सभी वीजा आवेदन निरस्त करने के निर्णय से एयर इंडिया ने संघाई, हांगकांग की फ्लाइट निरस्त कर दी है। एयर इंडिया की महज 50 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय उड़ानें हीं संचालित हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने 13 मार्च की रात 12 बजे से सभी वीजा आवेदन 15 अप्रैल तक के लिए निरस्त कर दिए गए हैं। सरकार के फैसले के बाद एयर इंडिया ने अपनी इटली जाने वाली फ्लाइट 15 से 25 मार्च और दक्षिण कोरिया की उड़ान 14 से 28 मार्च तक के लिए निरस्त कर दी है। इसी तरह दिल्ली-दुबई, दिल्ली-टोक्यो, मैड्रिड, पेरिश, फ्रैंकफर्ट, तेलअवीव की फ्लाइट में भी कटौती कर दी है। प्रतिदिन उड़ान भरने वाली आधा दर्जन इंटरनेशनल फ्लाइट निरस्त है तो 10 से अधिक फ्लाइट केऑपरेशन में कटौती कर दी गई है। बुधवार को इटली के मिलान से नई दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे एयर इंडिया फ्लाइट के सभी यात्रियों और क्रू मेंबर को भी 14 दिनों की निगरानी में रखा गया है।

ड्यूटी फ्री शॉपिंग एरिया में भी विदेशी यात्रियों के प्रवेश पर पाबंदी
दिल्ली एयरपोर्ट पर ड्यूटी फ्री शॉपिंग क्षेत्र में 15 देशों के यात्रियों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। 15 देशों में चीन, अमेरिका, इटली और दक्षिण कोरिया, ईरान, जापान, मलेशिया, हांगकांग, सिंगापुर, इंडोनेशिया, स्पेन, फ्रांस, वियतनाम, नेपाल और थाइलैंड से भारत पहुंचने वाले यात्री कस्टम विभाग के नोटिस के बाद आईजीआई एयरपोर्ट पर ड्यूटी फ्री शॉपिंग इलाके में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


विदेश आने-जाने यात्रियों में कमी
कोरोनावायरस की वजह से विदेश जाने-आने वाले यात्रियों की संख्या काफी घट गई है। दिल्ली का इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्री एक अनुमान केअनुसार फ्लाइट ऑपरेशन जहां 50 प्रतिशत ही रहा तो यात्रियों की तादद भी 20-30 प्रतिशत ही रही। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से औसतन प्रतिदिन 290-310 इंटरनेशनल फ्लाइट संचालित होती है। इनमें 40-50 प्रतिशत विमान अपने निर्धारित एयरपोर्ट तक उड़ान नही भर सकी। इसी तरह इस टर्मिनल से आमूमन 25 हजार यात्री विदेश से आते है और 20 हजार के करीब जा0ते है। इस संख्या में भी काफी कमी रही। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार कई विदेशी विमानन कंपनी घोष्ट फ्लाट संचालित कर रही है। यात्रियों की संख्या कम होने के बावजूद भी विमानों का संचालन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें