फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार का दिवाली गिफ्ट: 5000 सफाईकर्मी होंगे नियमित, केजरीवाल ने पूरा किया वादा

Wed, 25 Oct 2023 08:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिवाली से पहले दिल्ली नगर निगम के पांच हजार सफाईकर्मी नियमित होंगे। गुरुवार को एमसीडी सदन की बैठक में प्रस्ताव पेश किया जाएगा। सफाई कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देने की तैयारी हो गई है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल, सीएम, दिल्ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली से पहले पांच हजार सफाई कर्मचारी नियमित किए जाएंगे। एमसीडी सदन की शुक्रवार को होने वाली बैठक में सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। प्रस्ताव के मुताबिक, पूर्ववर्ती ईडीएमसी ने 18 अप्रैल 2013 को सदन में 5000 सफाई कर्मचारियों के पदों के सृजन का प्रस्ताव पास किया था और एक अप्रैल 1996 से 31 मार्च 1998 के दौरान भर्ती सफाई कर्मचारियों को एक अप्रैल 2013 से नियमित करने की अनुमति दी गई थी। 

विज्ञापन
Trending Videos

बाद में ईडीएमसी ने 13 दिसंबर 2014 को एक और प्रस्ताव पारित किया, जिसमें कहा गया कि सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण की तारीख एक अप्रैल 2013 की जगह एक अप्रैल 2004 कर दी गई है, लेकिन निगम की वित्तीय स्थिति लगातार खराब होने के कारण कर्मियों को नियमित नहीं किया गया। ये सफाई कर्मचारी पक्की नौकरी के लिए आए दिन निगम से मांग करते हैं।

फिलहाल, एमसीडी के एकीकरण और इसके चुनाव को करीब दस महीने बीत गए। मेयर का चुनाव होने के बाद भी एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी अब तक नहीं बनी। दिल्ली में निगम से जुड़े विकास से संबंधित आर्थिक व कानूनी फैसले नहीं हो पा रहे। अब सदन की बैठक में सफाईकर्मियों के हक में फैसला लिए जाने की खबर है। 583.10 करोड़ नियमितीकरण बकाया है।

प्रस्ताव में निगम के पुराने फैसलों से जुड़े तथ्य हैं, जिसके मुताबिक पांच हजार सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण के प्रस्ताव के पास होने की तारीख से अब तक 583.10 करोड़ रुपये निगम पर बकाया हैं। सफाई कर्मियों के बढ़े वेतन, सेवानिवृत्ति लाभ के लंबित बकाए का भुगतान एमसीडी ने नहीं किया है।
विज्ञापन

अब मिल सकती है पक्की नौकरी
सफाई कर्मचारियों को नियमितीकरण का बकाया मिलेगा या नहीं मिलेगा इसका फैसला निगम अपनी नीतियों से तय करेगा। पूर्ववर्ती निगमों ने जिन सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का निर्णय लिया है, उन्हें पक्की नौकरी मिलने की अब संभावना बनी है। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने सफाई कर्मचारियों को पक्का करने के संकेत दिए हैं, जबकि सीएम अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में कहा है कि निगम कर्मियों को हम जल्द पक्का करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें