फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी की दूसरे शख्स से भी है दोस्ती: इसी शक में पति ने मार डाला, अक्सर दोनों में इस बात को लेकर होता था विवाद

Wed, 25 Oct 2023 07:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

यूपी की रहने वाली शबनम अपने पति उम्मीद के साथ गली नंबर-12, ई-ब्लॉक, चांदबाग में रहती थी। इसके परिवार में पति उम्मीद के अलावा चार बच्चे हैं। शबनम की उम्मीद से दूसरी शादी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूवी दिल्ली के दयालपुर इलाके में मंगलवार देर रात कहासुनी के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त शबनम (35) के रूप में हुई है। दरअसल शबनम का पति उम्मीद अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसको लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच बहस हो जाया करती थी।

विज्ञापन
Trending Videos

मंगलवार रात को भी कुछ ऐसा ही हुआ और उम्मीद ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी उम्मीद (40) को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने महिला के परिजनों को कासगंज, यूपी में खबर दे दी है। दयालपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से कासगंज, यूपी की रहने वाली शबनम अपने पति उम्मीद के साथ गली नंबर-12, ई-ब्लॉक, चांदबाग में रहती थी। इसके परिवार में पति उम्मीद के अलावा चार बच्चे हैं। शबनम की उम्मीद से दूसरी शादी थी। पहले पति से उसका यहां एक नौ साल की बेटी है जबकि उम्मीद से तीन बच्चे हैं।

उम्मीद पेशे से कार पेंटर है। पहले दंपती करावल नगर के नेहरू विहार गली नंबर-7 में रहता था। मंगलवार को ही दोनों ने चांदबाग के मकान में शिफ्ट किया था। आरोप है कि मंगलवार रात को शबनम और उम्मीद के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद गुस्से में उसने शबनम का गला दबा दिया। अचेत होने पर वह खुद ही पत्नी को जग प्रवेश चंद अस्पताल ले गया।

वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात करीब 12.46 बजे अस्पताल से पुलिस को शबनम की मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शबनम और उम्मीद की शादी को साढ़े छह साल हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की सूचना क्षेत्रीय एसडीएम को दे दी। अब पुलिस के अलावा एसडीएम भी मामले की जांच करेंगे। शबनम के परिवार का बयान लेने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आरोपी उम्मीद से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें