फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: एक घर में तीन बच्चों समेत मिले पांच लोगों के शव, मौके पर पुलिस

Wed, 12 Feb 2020 04:51 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भजनपुरा में एक घर में पांच लोग मृत मिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नई दिल्ली के भजनपुरा इलाके में बुधवार दोपहर एक घर में पांच शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। बताया जा रहा है कि यह सभी एक ही परिवार के हैं और कुछ समय पहले ही इस मकान में शिफ्ट हुए थे। 

विज्ञापन


अब तक मिली जानकारी के अनुसार घर में तीन बच्चों, एक महिला और पुरुष का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला है। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी भी मौके पर पहुंचे हैं। 

बताया जा रहा है कि भजनपुरा की गली नंबर 9 में यह हादसा हुआ है। पुलिस अपनी शुरुआती जांच में शवों को चार-पांच दिन पुराना बता रही है। साथ ही ये भी बताया कि ये शव पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों के हैं। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि, घर के अंदर लूटपाट है इसीलिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मृतक शम्भूनाथ ई-रिक्शा चलाता था और यहां किराए के मकान में रहता था।

   


गौरतलब है कि इस मकान में शंभूनाथ 43 साल अपनी पत्नी सुनीता 38 साल व अपनी बेटी कविता 16 साल, बेटा सचिन 14 साल और छोटे बेटे के साथ रह रहा था। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें