फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः जाकिर नगर में लगी भीषण आग में 6 लोगों की मौत, 11 घायल

Tue, 06 Aug 2019 02:12 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली के जाकिर नगर इलाके में एक चार मंजिला इमारत में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग झुलस गए हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिस इमारत में आग लगी है उसमें लगभग 8 फ्लैट हैं। आग इतनी जबरदस्त थी कि कई लोगों को निकलने का मौका ही नहीं मिला और कुछ लोगों की जलकर मौत भी हो गई।

चश्मदीद बताते हैं कि जिस वक्त आग लगी कुछ लोगों ने चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की उनमें से भी कुछ लोगों की मौत हुई है।



पुलिस फिलहाल मौत का आंकड़ा स्पष्ट नहीं बता पा रही। रात लगभग 2:30 बजे के आसपास आग लगने की यह घटना हुई। लोगों का आरोप है कि पुलिस और दमकल की गाड़ियां डेढ़ घंटे की देरी से यहां पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग इतनी भयावह थी कि इस पर काबू पाने में सात दमकल की गाड़ियां लग गईं। बिल्डिंग के बाहर सीढ़ी लगाकर कई लोगों को फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाया। इस घटना में कई महिलाएं और बच्चे भी झुलस गए हैं और कुछ की मौत भी हुई है। आग की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें