निजी अस्पताल में पहली बार 1200 किलोमीटर दूर गुजरात के वापी से रोबोटिक टेली सर्जरी की गई। डॉक्टरों ने 24 घंटे में चार जटिल यूरोलॉजी और जनरल सर्जरी को किया।
दिल्ली के नामी निजी अस्पताल में 1200 किलोमीटर की दूरी से पहली बार रोबोटिक टेली सर्जरी की गई। इस सर्जरी को गुजरात के वापी से डॉक्टरों ने अंजाम दिया। डॉक्टरों ने 24 घंटे के अंदर यूरोलॉजी और जनरल सर्जरी के तहत चार जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक किया। इसके लिए डॉक्टरों ने अत्याधुनिक मिजो एंडो 4000 रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
अस्पताल के अनुसार, सर्जरी के लिए हाई स्पीड कनेक्शन का इस्तेमाल किया गया। जिससे ऑपरेशन स्थल को जोड़ा गया। अस्पताल के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने कहा कि यह गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के लिए उन्नत तकनीक के साथ चिकित्सकीय उत्कृष्टता को एकीकृत करने के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
रोबोटिक सर्जरी समन्वयक डॉ. विपिन त्यागी ने कहा कि टेली-सर्जरी हमें दूरी के बावजूद वही सटीकता और शल्य-चिकित्सकीय आत्मविश्वास प्रदान करने में सक्षम बनाती है जैसा कि ऑपरेशन थिएटर में होता है। डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि यह मॉडल दर्शाता है कि विशेषज्ञता और टीमवर्क किस प्रकार भौगोलिक सीमाओं से परे जाकर उन्नत चिकित्सा देखभाल प्रदान कर सकते हैं।