फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कलस्टर बस में आग, चालक की सूझबूझ से बची सवारियों की जान...

विज्ञापन
विज्ञापन
-द्वारका सेक्टर-8 मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार सुबह चलती बस में अचानक लगी आग, चालक ने तुरंत बस रोकी और सवारियों को उतारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका इलाके में बुधवार सुबह चलती हुई कलस्टर (नारंगी बस) बस में अचानक आग गई। चालक ने बस में धुआं निकलते हुए देखा तो तुरंत उसने बस रोक दी। इसके बाद चालक चंद्रशेखर और कंडक्टर ने मिलकर आनन-फानन में सभी सवारियों को सुरक्षित उतारा। हालांकि बाद पूरी बस में आग फैल गई। खबर मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

द्वारका जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 7.55 बजे कंट्रोल रूम को खबर मिली कि द्वारका सेक्टर-8, मेट्रो स्टेशन के नजदीक एक कलस्टर बस में आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा तुरंत दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल की टीम ने 8.25 बजे आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें