फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 8 घंटे तक बंद रहीं लिफ्टें, हैबिटेट सोसाइटी में बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- सेक्टर 99 ए स्थित हैबिटेट सोसाइटी के निवासियों ने अव्यवस्था के खिलाफ किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-99ए स्थित हैबिटेट सोसाइटी में खराब हो रही लिफ्टों को लेकर निवासियों का गुस्सा भड़क गया है। इस समस्या को लेकर सोसाइटी के लोगों ने बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सोसाइटी के बी टावर की दोनों लिफ्टें पिछले काफी समय से बार-बार खराब हो रही हैं।
दो दिन पहले दोनों लिफ्टें करीब 8 घंटे तक बंद रहीं, जिससे 264 परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक बार फिर लिफ्ट नंबर-4 में खराबी आने के बाद निवासियों का आक्रोश फूट पड़ा।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए के आह्वान पर हैबिटेट मंदिर परिसर के पास बिल्डर और फेसिलिटी टीम के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान निवासियों ने लिफ्टों की होने वाली खराबी को गंभीर सुरक्षा का विषय बताते हुए इसका स्थायी समाधान करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दलबीर सिंह बेनीवाल ने कहा कि 264 फ्लैटों वाले एक टावर में केवल दो लिफ्टें हैं और उनका भी बार-बार खराब होना बेहद चिंताजनक है। लिफ्ट बंद होने से सबसे अधिक परेशानी वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को होती है। यह केवल सुविधा का नहीं, बल्कि सुरक्षा का भी मुद्दा है। यदि समय रहते इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो आरडब्ल्यूए निवासियों के हितों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान निवासियों ने बिल्डर से लिफ्टों के रखरखाव की जवाबदेही तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस एवं स्थायी व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें