फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: अस्पताल में रखी डायलिसिस मशीन में शार्ट सर्किट से लगी आग, 14 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर किया गया शिफ्ट

Wed, 13 Jul 2022 05:49 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दमकल अधिकारियों ने बताया कि सोमवार देर रात 2.48  बजे डेरा वाला नगर स्थित विनायक अस्पताल में आग लगने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉडल टाउन स्थित विनायक अस्पताल की दूसरी मंजिल पर सोमवार देर रात आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। आग डाइलिसिस मशीन में लगी थी। अस्पताल कर्मियों और घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने गहन चिकित्सा कक्ष और वार्ड में इलाज करवा रहे 14 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी मरीजों को पास के विभिन्न अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया। मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग में कोई हताहत नहीं हुआ। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


दमकल अधिकारियों ने बताया कि सोमवार देर रात 2.48  बजे डेरा वाला नगर स्थित विनायक अस्पताल में आग लगने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग दूसरी मंजिल पर स्थित डायलिसिस मशीन वाले कमरे में लगी थी। दूसरी मंजिल पर चारों तरफ धुंआ फैल गया था और वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। तीमारदार और अस्पताल कर्मी मरीजों को बाहर निकालने में जुटे हुए थे। अस्पताल कर्मियों और मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने गहन चिकित्सा कक्ष में इलाज करवा रहे तीन मरीजों को पहले बाहर निकाला और उन्हें पास के पेंटामेड अस्पताल में शिफ्ट किया। बाद में वार्ड में इलाज करवा रहे 11 मरीजों को बाहर निकालकर आस पास के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।  

दमकल अधिकारी ने बताया कि मरीजों को बाहर निकालने के बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया और करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग बुझाए जाने के बाद अस्पताल कर्मियों ने राहत की सांस ली। मशीन में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें