फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैकेजिंग कंपनी हुई जल कर राख, हुआ इतना नुकसान

Wed, 27 Dec 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
fire in company - फोटो : राजन राय
विज्ञापन
सेक्टर-83 में देर रात करीब डेढ़ बजे पैकेजिंग कंपनी में आग लग गई। जिसमें लाखों का माल जलकर खाक हो गया। वहीं फायर विभाग का कहना है कि आग लगने की सूचना देरी से दी गई थी। यदि समय से सूचना मिल जाती तो नुकसान इतना नहीं होता।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 25 दिसंबर को क्रिसमस डे पर कंपनी में अवकाश था। एफएसओ मामचंद ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-83 स्थित ए-40 फेज-2 की कंपनी में आग लगी थी। आग कैसे लग गई, इसका पता लगाया जा रहा है।

कंपनी बंद होने की वजह से लाखों का माल जल गया लेकिन कोई हताहत नहीं हुई। घटना की सूचना मिलने पर पहले दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। लेकिन इनके द्वारा आग पर काबू नहीं पाए जाने पर विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद आसपास के स्टेशनों से 14 और गाड़ियों को बुलाकर मौके पर भेजा गया और कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार को सुबह करीब 8 बजे आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इस कंपनी में प्लास्टिक और कागज की पैकेजिंग के रेपर तैयार किए जाते हैं और फिलहाल नुकसान कितना हुआ है, उस पर कुछ कहना मुश्किल है।

उन्होंने बताया कि नुकसान लाखों में हुआ है। लेकिन इसके बारे में कंपनी मालिक ही सही आंकलन करके बताएंगे। वैसे तो कंपनी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी है लेकिन दमकल विभाग जांच करके आग लगने के कारणों का पता लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें