फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त से टैक्सी मांगकर करते थे ये गलत काम कि हो गए गिरफ्तार

Wed, 27 Dec 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
लिफ्ट देकर सवारियों से छीनाझपटी करके मोबाईल व नकदी छीनने वाले 3 आरोपियों को किया काबू - फोटो : सुदर्शन झा
विज्ञापन
दोस्त की टैक्सी लाकर गुरुग्राम में सवारियों को लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को अपराध शाखा-10 ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने एक वैगनआर और मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 16 अक्तूबर को सेक्टर-40 थाना पुलिस को एक व्यक्ति ने मारपीट कर गाड़ी छीनने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले की जांच अपराध शाखा-10 को सौंपी गई थी।

अपराध शाखा ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गांव अनियावाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बुलंदशहर यूपी निवासी गौरव, प्रशांत व विक्रम के रूप में हुई है।
विज्ञापन


अपराध शाखा-10 प्रभारी एसआई संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह अपने गांव से ही अपने दोस्त की टैक्सी लेकर आते थे और यहां आकर सवारियों को लिफ्ट देकर लूटपाट करते थे।

विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी करते थे। मारपीट से भी बात नहीं बनती तो वह उसे मारकर फेंक देते थे। आरोपियों से पुलिस ने एक वैगनआर गाड़ी व मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें