दिल्ली में एक और जगह पर भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस बार दिल्ली के वसंत कुंज इलाके के स्लम एरिया में आग लग गई है।
आग इतनी भीषण है कि कई झोपडि़यों को अपनी चपेट में ले ली है। मामले की जानकारी होने पर फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं।
पढ़ें: चार मासूमों समेत 6 लोग जिंदा जले
अभी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। राहत की बात यह है कि आग से किसी की जान जाने की खबर नहीं है। लेकिन झुग्गी-झोपड़ियों के जलने से कइयों के घर छिन जाएंगे।
आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। गौरतलब है कि बुधवार देर रात दिल्ली के जामिया नगर में आग लगने से एक परिवार के छह लोग जिंदा जल गए थे।