फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP नेताओं पर केस: मंत्री सौरभ भारद्वाज समेत चार विधायकों पर FIR, विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने की शिकायत

Sun, 06 Oct 2024 08:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया है कि आप विधायक सौरभ भारद्वाज, कुलदीप कुमार, जरनैल सिंह और रोहित महरोलिया ने अभद्र व्यवहार किया, जिसके कारण हाथापाई हुई।
विज्ञापन
आप मंत्री सौरभ भारद्वाज - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस मार्शल मुद्दे पर हुए हंगामे के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज, विधायक कुलदीप कुमार और जरनैल सिंह और रोहित महरोलिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर उत्तरी जिले की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नता विजेंद्र गुप्ता की शिकायत पर धारा 351(2) (आपराधिक धमकी), 126(2) (गलत तरीके से रोकना) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अन्य संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की है।

विज्ञापन

विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया है कि आप विधायक सौरभ भारद्वाज, कुलदीप कुमार, जरनैल सिंह और रोहित महरोलिया ने अभद्र व्यवहार किया, जिसके कारण हाथापाई हुई। उन्होंने कहा कि यह तब हुआ जब भाजपा विधायकों ने मार्शलों के मुद्दे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को ज्ञापन सौंपा।

गुप्ता ने कहा कि जब वे बैठक से बाहर निकल रहे थे, तो सचिवालय परिसर में मौजूद आप विधायकों ने दुर्व्यवहार किया और हाथापाई की। शनिवार को आप और भाजपा विधायकों ने बस मार्शलों की बहाली के मुद्दे पर एक-दूसरे पर आरोप लगाए। पिछले साल सार्वजनिक परिवहन बसों में मार्शल के रूप में तैनात 10,000 से अधिक नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को नागरिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद हटा दिया गया था। फिलहाल इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन

मंत्री ने विजेंद्र गुप्ता के खिलाफ भी पुलिस में दी शिकायत
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने रविवार को सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। शनिवार को उन्होंने आरोप लगाया था कि उपराज्यपाल निवास के बाहर दो महिला बस मार्शलों के साथ मारपीट हुई थी। एक महिला ने भाजपा के विधायक विजेंद्र गुप्ता पर लात मारने का और दूसरी महिला ने बस मार्शल में पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। उस समय मौके पर मौजूद मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मौके पर तैनात सिविल लाइन पुलिस थाने के एसएचओ को इस संबंध में उचित कार्रवाई करने के लिए कहा था। उन्हें कार्रवाई का आश्वासन भी मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें