गुरुग्राम के गांव बसई में शनिवार देर रात दुकान में बैठे फाइनेंसर को गोली मारने का मामला सामने आया है। वारदात से चंद मिनट पहले ही दुकान में बैठे अन्य दोस्त चले गए थे जबकि एक दोस्त वहीं था जो पास की दुकान में गया था।
विज्ञापन
लोकेश से फिरौती मांगी थी, जिसे देने से उसने मना कर दिया
2 of 6
man shot dead in gurugram
- फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
जब वापस लौटा तो युवक खून से लथपथ पड़ा मिला। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव बसई निवासी लोकेश कटारिया फाइनेंस व पानी सप्लाई का काम करता है। शनिवार रात वह अपने दोस्त की दुकान में बैठा शराब पी रहा था। यहां उसके करीब पांच दोस्त मौजूद थे।
विज्ञापन
3 of 6
man shot dead in gurugram
- फोटो : अमर उजाला
शराब पीने के बाद देर रात उसके चार दोस्त चले गए जबकि एक दोस्त पास की दुकान में ही सामान लेने गया था। करीब 5 मिनट बाद जब वह वापस लौटा तो लोकेश को खून से लथपथ पाया। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
4 of 6
man shot dead in gurugram
- फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी जब परिजनों को लगी तो वह मौके पर पहुंच गए। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 6
man shot dead in gurugram
- फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
शिकायत में उन्होंने गांव के ही मोनी नाम के व्यक्ति पर हत्या का शक जताया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले फाइनेंस का काम करने की एवज में उसने लोकेश से फिरौती मांगी थी, जिसे देने से उसने मना कर दिया था।
इसको लेकर उसने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीसीपी क्राइम सुमित कुमार ने बताया कि मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। वारदात के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। मृतक के परिजनों ने उक्त शक जताया है। मामले ही हर पहलु से जांच की जा रही है। आरोपियों की संख्या और वाहन का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।