गुड़गांव के डीएलएफ फेस-2 में ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाने वाले व्यक्ति ने फाइनेंसर सहित पांच लोगों पर मारपीट करने व कार लूटने का मामला दर्ज कराया है।
फेस-2 के क्यू ब्लॉक में रहने वाले अर्जुन मंगलम ने डीएलएफ फेस-1 पुलिस को बताया कि उनका ट्रांसपोर्ट का काम है।
उन्होंने वाहन खरीदने के लिए निजी फाइनेंसर से 12 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। बृहस्पतिवार को मोहर सिंह व अजय डागर नामक लोगों ने अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की।
घायल करने के साथ ही उनकी कार लूट ली। पुलिस ने मंगलम के बयान पर दो लोगों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।