बल्लभगढ़ के चावला कॉलोनी के गौंछी मोहल्ले में अलमारी का ताला ठीक करने आए
दो युवक 1.52 लाख रुपये की नगदी चुराकर फरार हो गए।
पुलिस
के मुताबिक, सुरेश चंद के घर की अलमारी का ताला नहीं खुल रहा था। इसी
दौरान बृहस्पतिवार को दो युवक मोहल्ले में ताला ठीक कराने की आवाज लगाते
हुए घूम रहे थे।
सुरेश की पत्नी रुक्मिणी ने उन युवकों को ताला खोलने के
लिए घर के अंदर बुला लिया। उन्होंने अलमारी के ताले को ठीक कर दिया। अलमारी
का एक पल्ला बंद था।
उसे खोलने के लिए वे अपने उस्ताद को बुलाकर लाने की
कह कर घर से चले गए। रुक्मिणी ने बाद में नगदी ढूंढी तो अलमारी में रखे हुए
1.52 लाख रुपये गायब थे। इस मामले में रुक्मिणी ने थाना शहर पुलिस में
शिकायत कर दी।