फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाई लेने के लिए महिलाओं ने की मारपीट

Wed, 27 Apr 2016 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव

सार

  • डिस्पेंसरी की लाइन में लगे थे मरीज 
  • डिस्पेंसरी की लाइन में लगे थे मरीज
  • एक दूसरे से पहले लेने के चलते दो महिला मरीजों में हुई मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल अस्पताल में बढ़ती भीड़ मरीजों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। अधिक भीड़ के बीच आगे से जाकर दवा लेने के चक्कर में पीछे खड़े मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा है। इसी चक्कर में मंगलवार को मरीज आपस में भीड़ गए।
विज्ञापन


भीड़ अधिक होने के कारण मरीज डॉक्टर को दिखाने के बाद दवाई पहले लेने के चक्कर में आपस में दो मरीज भिड़ पड़े। जिसके चलते डिस्पेंसरी के तीनों काउंटरों को बंद कर दिया गया। करीब 20 मिनट बाद काउंटर को खोला गया।

डिस्पेंसरी पर दवा लेने के लिए लाइन में लगी दो महिलाओं के बीच पहले बहस हुई और बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट शुरू हो गई। मारपीट होते ही डिस्पेंसरी में मौजूद कर्मचारियों ने दवाई के तीनों काउंटरों को बंद कर दिया। उस वक्त कोई भी सिक्योरिटी गार्ड नहीं था।
विज्ञापन


प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. कांता गोयल का कहना है कि भीड अधिक होने के कारण अव्यवस्था हो ही जाती है। मरीज चाहते हैं कि उन्हें एक मिनट भी उन्हें इंतजार नहीं करना पड़े। इसलिए एक दूसरे से पहले दवाई लेने की कोशिश करते हैं। यहां सिक्योरिटी गार्ड की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें