फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मेट्रो में दो युवतियों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। मेट्रो की वायलेट लाइन में दो युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों युवतियां एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींच रही हैं और जोर-जोर से चीख रही हैं। पास खड़ी एक और युवती ने बीच-बचाव की कोशिश की, मगर दोनों लड़कियां मानने को तैयार नहीं हुईं। इस दौरान अन्य यात्री मूकदर्शक बने रहे और कई ने अपने मोबाइल पर पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली। यही वीडियो बाद में इंटरनेट मीडिया पर तेजी से फैल गया।

वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि झगड़े की असली वजह क्या थी, लेकिन इंटरनेट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे पब्लिक प्लेस पर अनुशासनहीनता करार दिया, तो कई ने मेट्रो में सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों के आचरण पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार देर शाम तक यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लाखों बार देखा जा चुका था। कई यूजर्स ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो में आए दिन झगड़े या बहस के वीडियो सामने आते हैं। इस पर कड़ी निगरानी की जरूरत है। वहीं मेट्रो प्रशासन की ओर से इस घटना पर आधिकारिक बयान नहीं आया है। माना जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें