फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: यूथ फेस्टिवल में प्रतिभा के साथ सेवा का संदेश देंगी छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
-रंगोली, पेंटिंग और मेहंदी प्रतियोगिताओं में करीब 200 छात्राएं लेंगी हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नचौली स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में बृहस्पतिवार से यूथ फेस्टिवल की शुरुआत होगी। फेस्टिवल में छात्राओं को पढ़ाई के साथ अपनी रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इस दौरान रंगोली, पेंटिंग, मेहंदी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें महाविद्यालय की करीब 200 छात्राएं हिस्सा लेंगी।

इसके साथ ही महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) दिवस भी मनाया जाएगा। महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की ओर से इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान थीम के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान में स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक विकास और सामाजिक सौहार्द जैसे विषयों को प्रमुखता दी जाएगी। फेस्टिवल के दौरान होने वाली प्रतियोगिताओं में छात्राएं अपनी कला और रचनात्मक सोच को सामने रखेंगी। वहीं एनएसएस दिवस के कार्यक्रमों के जरिए छात्राओं को समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य सुशील ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य छात्राओं को मंच उपलब्ध कराने के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि यूथ फेस्टिवल में छात्राओं की भागीदारी से कॉलेज परिसर में पूरे दिन उत्साह का माहौल रहने की उम्मीद है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राएं अपनी प्रतिभा को निखारने के साथ एक-दूसरे से सीखने का अवसर भी प्राप्त करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें