फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसबंदी के बावजूद ‘छोटी’ बनी मां, अब डॉक्टर के खिलाफ मुकदमे की तैयारी

Wed, 13 Apr 2016 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

  • नसबंदी के बावजूद पालतू डॉगी ने दिया चार पिल्लों को जन्म 
  • डॉगी के मालिक ने बताया, एसपीसीए की टीम ने की थी नसबंदी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोसायटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रूएलिटी टू एनीमल्स (एसपीसीए) की टीम द्वारा नसबंदी करने के बावजूद एक पालतू डॉगी गर्भवती हो गई। डॉगी के मालिक के मुताबिक मंगलवार को डॉगी ने चार पिल्लों को जन्म दिया। अब वह एसपीसीए के खिलाफ मुकदमे की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


गंगावीर सिंह ने बताया कि सेक्टर-59 में उनकी दुकान है और वह वही रहते हैं। उन्होंने बताया कि पांच साल पहले उन्होंने लावारिस डॉगी को काफी कम उम्र में पाला था और उसे छोटी नाम दिया।

करीब पांच माह पहले सेक्टर-94ए स्थित एसपीसीए की टीम छोटी को नसबंदी के लिए ले गई थी। कुछ समय रखने के बाद टीम उसे छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को उसने चार पिल्लों को जन्म दिया

उन्होंने कहा कि नसबंदी के बावजूद छोटी गर्भवती हो गई। मंगलवार को उसने चार पिल्लों को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनकी एसपीसीए की अधिकारी से भी बात हुई है।
 
नसबंदी के बाद डॉगी गर्भवती नहीं हो सकती। ऐसा क्यों हुआ, इसकी जांच कराई जाएगी। इस तरह का मामला इससे पहले सामने नहीं आया है। नसबंदी एसपीसीए टीम ने की या नहीं, इसकी जांच कराई जाएगी। बुधवार को डॉगी की जांच की जाएगी।-सजल, सदस्य, एसपीसीए
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें