फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंहस्थ महाकुंभ पर आतंकी साए का खतरा, ठेली वाले को पार्सल पहुंचाने के लिए 10 लाख का ऑफर

Wed, 13 Apr 2016 01:13 PM IST
एसएस अवस्थी/अमर उजाला, नोएडा

सार

  • संदिग्ध व्यक्ति ने दिल्ली के शास्त्री नगर में भी कोई पार्सल पहुंचाने को कहा
  • मध्यप्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ 22 अप्रैल से हो रहा है शुरू
विज्ञापन
सिंहस्थ महाकुंभ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 अप्रैल से चेन्नई के सिंहस्थ महाकुंभ पर आतंकी साजिश की आशंका है। एक संदिग्ध व्यक्ति ने एक युवक से पहले दोस्ती गांठी और एक पार्सल सिंहस्थ महाकुंभ तक पहुंचाने के बदले 10 लाख रुपये देने की बात कही।
विज्ञापन


साथ ही, दिल्ली के शास्त्री नगर में भी किसी जानकार के जरिये एक और पार्सल पहुंचाने की बात कही। इतना काम करने पर प्लेन से गोवा में घूमने-फिरने का भी ऑफर दिया।

दरअसल, हाथरस के जिरौली गांव निवासी भूपेंद्र तिवारी (24) आठ साल पहले चेन्नई में नौकरी की तलाश में गया था। वह मैलापुर नागेश्वर पार्क के पास ठेली लगाकर गुजारा कर रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को भूपेंद्र ने ‘अमर उजाला’ को फोन करके बताया कि शनिवार को एक व्यक्ति उसके पास आया था। वह अच्छी हिंदी बोल रहा था और करीब दो घंटे तक रुककर उसने बातों-बातों में दोस्ती कर ली।

एक झटके में मिलेंगे 10 लाख

परिवार के बारे में पूछा और कहा कि ऐसे कब तक गरीबी में रहोगे। इस पर भूपेंद्र ने कहा कि कोई और काम बताओ, ताकि कमाई बढ़ जाए। व्यक्ति ने जवाब दिया कि एक झटके में 10 लाख मिलेंगे, काम करोगे।

इतना सुनते ही भूपेंद्र के होश उड़ गए कि ऐसा कौन सा काम है जिससे मोटी रकम मिल जाएगी। संदिग्ध व्यक्ति ने कहा कि आपको मध्यप्रदेश के उज्जैन के सिंहस्थ महाकुंभ में 14 से 22 अप्रैल तक एक जरूरी पार्सल पहुंचाना है।

पार्सल कैसे जाएगा, इसका पूरा इंतजाम हो जाएगा। सिंहस्थ पहुंचने पर हमारा आदमी पार्सल लेगा। इसके बाद आप वापस लौट आना। इसके अलावा दिल्ली के शास्त्री नगर में भी एक पार्सल जाना है, अगर आपका कोई दोस्त हो तो बताओ।

उसे भी मुंह मांगे पैसे दे देंगे। व्यक्ति जाते समय बोला कि कोई जल्दी नहीं है। आराम से सोच लो, फिर आऊंगा। दो दिन से परेशान भूपेंद्र ने किसी तरह ‘अमर उजाला’ का नंबर लिया और सूचना दी।
विज्ञापन

महाकुंभ में कोई भेजना चाहता है विस्फोटक या नशीली सामग्री

- फोटो : AmarUjala
से शक है कि जो व्यक्ति उसके पास आया था उसके इरादे ठीक नहीं हैं। शक है कि सिंहस्थ महाकुंभ में कोई विस्फोटक या नशीली सामग्री भेजना चाहता है।

सच्चाई उजागर करने के लिए भूपेंद्र ने हर जांच में मदद की बात कही है। उसने अपना चेन्नई का मोबाइल नंबर 08148627--- और गांव हाथरस का नंबर 39993---- भी बताया।

पीड़ित व्यक्ति की बात में यदि सच्चाई है तो गंभीर मामला हो सकता है। इसकी तह तक जाने के लिए जांच की जाएगी। जरूरी कार्रवाई की जाएगी।- बृजेश श्रीवास्तव, एसपी एटीस पश्चिमी उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें