फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raid on Fake Call Center: रोहिणी में महिला सरगना चला रही थी फर्जी कॉल सेंटर, बोली- दो साल काम कर सीखा ठगी का गुर

Sun, 26 Jun 2022 08:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूछताछ में मनीषा ने बताया कि वह पिछले दो साल से कॉल सेंटरों में काम कर रही थी। जहां से ठगी का गुर सीखने के बाद जनवरी 2022 में रोहिणी में अपना कॉल सेंटर खोल लिया। उसने दो महिलाओं को टेली कॉलर के रूप में भर्ती किया।
विज्ञापन
महिला सरगना मनीषा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी जिला साइबर सेल ने बजाज फाइनेंस लिमिटेड के नाम पर चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। रोहिणी में चल रहे कॉल सेंटर पर छापा मारकर पुलिस ने महिला सरगना समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी कॉल सेंटर से लोगों को क्रेडिट कार्ड देने का झांसा देकर ठगी को अंजाम देती थी। इनके कब्जे से ठगी के लिए इस्तेमाल तीन मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि महिला सरगना की पहचान बुराड़ी संत नगर निवासी मनीषा अहिरवाल (27) के रूप में हुई है। वहीं उसके दो टेली कॉलर की पहचान मंडी पहाड़ी निवासी कल्पना (21) और छतरपुर निवासी रीमा (23) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 31 मई को मुंडका निवासी दिलीप कुमार ने साइबर पुलिस स्टेशन में ठगी की शिकायत की। जिसमें बताया कि उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाली महिला ने खुद को बजाज फिनसर्व प्रतिनिधि बताया और कहा कि उनके नाम पर क्रेडिट कार्ड जारी हुआ है। उसने बजाज फाइनेंस की एक फर्जी वेबसाइट का लिंक भेजा। लिंक को खोलकर उसमें अपना नाम पता लिखने के लिए कहा। उस लिंक के खोलते ही पीड़ित के बैंक खाते से करीब 25 हजार रुपये निकल गए। 

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच शुरू की। पुलिस ने फर्जी बेवसाइट का आईपी एड्रेस की जांच की, जिसमें मनीषा अहिरवाल का नाम आया। पुलिस इसके लोकेशन के जरिए रोहिणी सेक्टर 8 स्थित एक फ्लैट पर छापा मारा। जहां मनीषा सहित दो अन्य महिलाएं कॉल सेंटर चला रही थीं। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

मनीषा के बैंक खाते की जांच में जुटी पुलिस

पूछताछ में मनीषा ने बताया कि वह पिछले दो साल से कॉल सेंटरों में काम कर रही थी। जहां से ठगी का गुर सीखने के बाद जनवरी 2022 में रोहिणी में अपना कॉल सेंटर खोल लिया। उसने दो महिलाओं को टेली कॉलर के रूप में भर्ती किया। उसके बाद वह अलग-अलग कंपनियों का प्रतिनिधि बताकर लोगों को ठगना शुरू कर दिया। 

मनीषा ने बताया कि वह मूलत: अहमदाबाद गुजरात निवासी कुणाल शाह के संपर्क में आई, जिसने उसे फर्जी वेबसाइट, फर्जी बैंक खाता और फर्जी सिम कार्ड मुहैया करवाया। कुणाल फिलहाल गुरुग्राम में रहता है। वहीं उसके एक दोस्त नेहा ने ग्राहकों का डेटा मुहैया करवाया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन लोगों ने अब तक कितने लोगों से ठगी की। पुलिस मनीषा के बैंक खाते की भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें