फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीडबैक यूनिट: सीबीआई की रिपोर्ट आने के बाद दिल्ली के एलजी ने मनीष सिसोदिया पर केस चलाने की मांगी अनुमति

Wed, 08 Feb 2023 03:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट विजिलेंस विभाग को सौंप दी है, जिसके आधार पर सिसोदिया पर केस चलाने की अनुमति मांगी जा रही है। फीडबैक यूनिट सिसोदिया के ही अधीन काम कर रहा था।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार द्वारा बनाई गई फीडबैक यूनिट को लेकर सीबीआई ने विजिलेंस विभाग को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इसके अनुसार मनीष सिसोदिया पर विपक्षी दलों में जासूसी करने का आरोप लगा है। अब इस मामले में सीबीआई दिल्ली के डिप्टी सीएम पर केस चलाने की अनुमति चाहती है।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार माना जा रहा है कि इसीलिए दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर गृहमंत्रालय के जरिए मनीष सिसोदिया पर केस चलाने की अनुमति मांगी है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार ने एक फीडबैक यूनिट बनाई थी जिसका काम हर विभाग पर नजर रखना था। सरकार का कहना था इससे उनकी मंशा ये है कि विभागों के भ्रष्टाचार पर नजर रखी जा सके। हालांकि बाद में सरकार पर आरोप लगा कि इसके जरिए दिल्ली सरकार विपक्षी दलों के कामकाज पर नजर रख रही थी।
विज्ञापन


बाद में इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई। अब सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट विजिलेंस विभाग को सौंप दी है, जिसके आधार पर सिसोदिया पर केस चलाने की अनुमति मांगी जा रही है। फीडबैक यूनिट सिसोदिया के ही अधीन काम कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें