राकेश टिकैत ने आप सांसद संजय सिंह के परिवार से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनिय के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में संविधान के कोई मायने नहीं रहे हैं। हम संजय सिंह के संघर्ष के साथ हैं।
साथ ही ट्वीट किया कि अदाणी के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के गुनाह में मोदी सरकार द्वारा फर्जी मुकदमें में गिरफ्तार आप सांसद सजंय सिंह के परिवार से वरिष्ठ किसान नेता राकेश टिकैत ने मुलाकात की। देश की आवाज संजय सिंह की झूठे मुकदमे में गिरफ्तारी के खिलाफ पूरा देश एकजुट है।