फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: थैलेसीमिया जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं ने लिया समाज सेवा का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-21 स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में थैलेसीमिया जैसी गंभीर आनुवंशिक बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और युवाओं को थैलेसीमिया से बचाव, विवाह पूर्व जांच और रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया के महासचिव रविंद्र डुडेजा एवं पार्थ कालरा ने कहा कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का जीवन नियमित रक्त पर निर्भर होता है और समाज का हर जागरूक व्यक्ति उनके लिए उम्मीद बन सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर रक्तदान करने और जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ थैलेसीमिया मुक्त भारत अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का प्रण लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें