फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चाकू से हमले में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अब हत्या की धारा जोड़ेगी पुलिस, कहासुनी की रंजिश में किया था हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। 13 दिन पहले ओल्ड थाना क्षेत्र की बसेलवा कॉलोनी में चाऊमीन खाने गए युवक पर चाकू से हमला किया गया था। हमले में घायल सतीश ने अब उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस मामले में हत्या की धारा जोड़ेगी और इसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

इस मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। न्यू अहिरवाड़ा निवासी शकल देव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनका बेटा सतीश छह अक्तूबर की रात करीब 9:45 बजे बसेलवा कॉलोनी में ट्यूबवेल नंबर-2 के पास स्थित दुकान पर चाऊमीन खाने गया था। इसी दौरान तरुण और युवराज उर्फ गडवाली स्कूटी पर, जबकि राहुल उर्फ बुद्धि और अरुण पैदल वहां पहुंचे। आरोप है कि चारों ने सतीश के साथ मारपीट की और अरुण ने उसके दाएं पैर के कूल्हे पर चाकू से वार किया। पूछताछ में सामने आया था कि आरोपियों की सतीश के साथ पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में उन्होंने उस पर हमला किया। पुलिस ने तरुण, युवराज उर्फ गडवाली, राहुल उर्फ बुद्धि और अरुण को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें