फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुजेसर फ्लाईओवर पर ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, चालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नेशनल हाईवे स्थित मुजेसर फ्लाईओवर पर देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात करीब 11 बजे हुआ। स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से जा रही थी। मुजेसर फ्लाईओवर पर पहुंचने के दौरान वह आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि मामले में अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें