फरीदाबाद। लकड़पुर में रेलवे ट्रैक पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। उसकी उम्र 30 साल के आसपास बताई जा रही है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान कर रही है।
जांच अधिकारी एएसआई हीरालाल ने बताया कि घटना रेलवे फाटक के पास की है। सोमवार सुबह सूचना मिली कि दिल्ली की ओर जा रहे ट्रैक किनारे एक शव पड़ा है। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।