फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: शादी का दबाव बना रहा था युवक, इनकार करने पर युवती को पीटा, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 Jul 2022 06:16 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद। 

सार

पुलिस युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। रविवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला थाना एनआईटी की टीम ने शादी से इनकार करने पर युवती की पिटाई करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजीव कॉलोनी निवासी अखिलेश (30) के रूप में हुई है। आरोपी ने शादी करने से इनकार पर युवती को जान से मारने की धमकी भी दी थी। 

विज्ञापन


आरोपी एक फैक्टरी में वेल्डर की नौकरी करता है। आरोपी के खिलाफ एक युवती ने शिकायत दी कि वह एक फैक्टरी में काम करती है। अखिलेश को पिछले दो साल से जानती है। कभी-कभी फोन पर दोनों की बात भी होती थी। करीब छह-सात महीने पहले दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई। अब आरोपी युवती पर बात करने का दबाव बना रहा था। 
 

विज्ञापन

दो जुलाई को शाम करीब पांच बजे युवती फैक्टरी से घर जा रही थी। आरोपी ने रास्ता रोककर उस पर शादी करने का दबाव बनाया। इस पर युवती ने उसे धमका दिया और शादी से साफ मना कर दिया। इस बात से नाराज युवक ने पीड़िता को बुरी तरह पीटा। पिटाई से आहत युवती चक्कर खाकर सड़क पर गिर गई। मौका देखकर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें