अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर सोमवार को भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं की जिलास्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता महिला राज्य प्रभारी सत्या ने की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भारत को विश्वपटल पर स्थापित करने के लिए आगे आएं।
उन्होंने कहा कि सेवा से ही व्यक्ति महान बनता है और योग के साथ-साथ कर्म योग भी करें। उन्होंने कहा कि 17 से 21 जून तक स्वामी रामदेव के सन्निध्य में योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 21 जून को विश्व योग दिवस पर एक लाख से भी ज्यादा लोग एक साथ योग करके इतिहास रचेंगे।
इस मौके पर राज्य संगठन मंत्री योगाचार्य जयपाल शास्त्री ने फरीदाबाद एवं बल्लभगढ के शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र की प्रथम चरण में लगभग 100 टीमों के गठन के साथ साथ प्रचार-प्रसार के बारे में और संगठन को मजबूत आधार देने के लिए तहसील, ग्राम, खंड तथा वार्ड स्तर तक की विस्तृत कार्य योजनाओं से अवगत कराया। इस मौके पर जिला प्रभारी सतीश वधवा, महिला प्रभारी बहन वंदना गुप्ता, किसान पंचायत प्रभारी राजेश भाटी, युवा भारत प्रभारी भाई गोविंद सिंह मौजूद थे।