फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चार घंटे के लिए बंद रही एक्सरे मशीन, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना- 24 घंटे किए जा रहे एक्सरे, ओवरलोड होने से खराब हो रही मशीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बीके अस्पताल की एक्सरे मशीन बुधवार दोपहर एक बजे अचानक खराब हो गई। मशीन खराब होने से मरीजों को काफी परेशानी हुई। गंभीर मरीजों ने निजी सेंटरों पर जाकर एक्सरे करवाए। इस पर अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोड होने की वजह से एक्सरे मशीन खराब हो रही है। 24 घंटे एक्सरे किए जाते हैं, मशीन को आराम नहीं मिलता है, जिससे वह खराब हो रही है। चार घंटे के बाद जब मशीन को चलाया गया तो वह चल गई।

बुधवार को दोपहर एक बजे तक 150 मरीजों के एक्सरे करने के बाद जब मरीज लाल सिंह का एक्सरे हो रहा था, तभी अचानक से मशीन खराब होकर बंद हो गई। उसके बाद चलाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन नहीं चली। इसके बाद एक्सरे रूम में मौजूद मरीजों को जांच के लिए मना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट राजकुमार का कहना है कि अस्पताल में डीआर एक्सरे मशीन लगी हुई है। इससे कुछ ही मिनटों में डिजिटल एक्सरे हो जाते हैं। गर्मी और ज्यादा एक्सरे होने की वजह से मशीन गर्म होकर बंद होती है। बुधवार को भी दोपहर एक बजे मशीन बंद हो गई थी। इसके बाद करीब पांच बजे मशीन दोबारा शुरू हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें